अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV का इंतज़ार कर रहे हैं जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और लंबी ड्राइविंग रेंज का बेहतरीन मेल हो, तो Tata Sierra EV आपके लिए शानदार विकल्प बन सकती है। टाटा मोटर्स अपनी प्रतिष्ठित Sierra नाम को नए इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी लॉन्चिंग जून 2026 के अंत में हो सकती है और इसे मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतारा जाएगा।
आकर्षक और मॉडर्न डिज़ाइन :

नई Tata Sierra EV का डिज़ाइन रेट्रो और मॉडर्न स्टाइल का मिश्रण होगा। इसमें सिग्नेचर LED लाइट बार, क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, बॉक्सी SUV लुक और बड़े ग्लास एरिया जैसे डिज़ाइन एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं। इसका एक्सटीरियर पुराने Sierra मॉडल की याद दिलाते हुए भी पूरी तरह आधुनिक दिखाई देगा।
बैटरी और संभावित रेंज :
रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Sierra EV में अलग-अलग बैटरी विकल्प मिल सकते हैं और एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 से 600 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और कुछ वेरिएंट्स में रियर-व्हील ड्राइव या ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलने की संभावना है।

